Site icon

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोरोना से मृतक के परिवार से मिले विधायक भुनेश्वर बघेल

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोरोना से मृतक के परिवार से मिले विधायक भुनेश्वर बघेल


राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल रविवार को घुमका क्षेत्र में कोरोना काल के समय हमें छोड़ कर जो लोग चले गए उनके परिवार जनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किये एवं परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। विधायक बघेल नवागांव, टेमरी, सलोनी, चारभाठा, मुरमुंदा, जराही, मोहंदी, बिजेतला, ईरईकला, ईरईखुर्द एवं पटेवा पहुंचे।
विधायक बघेक ने कहा कि हम सभी परिवार के साथ है। कांग्रेस का सभी साथी हमेशा आपके हर सुख-दुख में उपस्थित रहेंगे। साथ में ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हंसा सिन्हा, घुमका सरपंच फुलमती वर्मा, ओमप्रकाश साहू, युवा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, चंद्रेश वर्मा, शिवा बघेल, नीलकंठ साहू, सेवक वर्मा, रितेश सिन्हा, बिल्लू साहू, नेहरू साहू, घनश्याम साहू सहित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version