Site icon

विश्व रक्तदाता दिवस पर युकां नेता विशु अजमानी के नेतृत्व में किया गया रक्तदान

00 (1)

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के आदेशानुसार और युकां नेता विशु अजमानी के नेतृत्व में विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर संस्कारधानी के युवाओं ने आज रक्तदान किया। युकां नेता विशु अजमानी के आव्हान पर 6 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में युवराज सिंह ठाकुर वो पॉजिटिव, रोहित कुमार कुमार बी पॉजिटिव, घनेन्द्र कुमार बी पॉजिटिव, ओमप्रकाश साहू बी पॉजिटिवए और जितेंद्र साहू बी पॉजिटिव ने बढ़कर भाग लिया और इस विश्व रक्तदाता दिवस को यादगार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोरोना महामारी की वैश्विक आपदा के दौरान भी जब जिला चिकित्सालय में रक्त का संकट छाया था, तब भी रक्त की कमी से जूझते मरीजों को बड़ी सँख्या में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने युकां नेता विशु अजमानी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। स्वयं आगे आकर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली थी। युकां नेता विशु अजमानी का प्रयास सतत रूप से आज भी जारी है। यही नही वेक्सिनेशन के पूर्व युवाओं को बड़ी संख्या में रक्तदान का आव्हान किया था और इनकी प्रेरणा से युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान भी किया था। इनके आव्हान पर अब तक सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान देकर मरीजों की जान बचाई है। रक्त के लिए भटकते मरीजों के परिजनों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की इनकी मुहिम आज भी लगातार जारी है।

Exit mobile version