Site icon

राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

32

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेआईआर प्रकरणों के संबंध में प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, निवेश अनुकूल वातावरण सृजित करने एवं उद्योगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया।
बैठक में महाप्रबंधक व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सानू व्ही वर्गीस ने औद्योगिक नीति 2024-30 अंतर्गत स्थायी पूंजी, अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क में छूट सहित उद्योगों को उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान जिले में स्थापित उद्योगों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। खेतान केमिकल एवं कल्याणी इस्पात के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याएं समिति के समक्ष रखी गई तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु अनुरोध किया गया। संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला खनिज अधिकारी, उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version