Site icon

कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं.. प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी

27995dd2-1168-41a2-8915-dc4a1ad0984a

विकास कार्यों से कोसो दूर भूपेश सरकार से सभी वर्ग परेशान.. जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी

राजनांदगांव ।जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कांग्रेस कि भूपेश सरकार के वादों का धरातल में ढाई साल बीतने के बाद स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताएं और कहा की कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। उसकी कथनी और करनी में अंतर है ढाई साल बीतने के बाद भी इसमें कोई विकास देखने को नहीं मिलता है। समाज का हर वर्ग परेशान है। आज प्रदेश के युवा बेरोजगार होकर घूम रहे हैं गांव गांव में शराब बिक रही है।स्वयं सहायता समूह का कर्जा अभी तक माफ नहीं हुआ है किसानों को बोनस की राशि मिलना तो दूर की बात है उनका रकबा कम कर दिया गया। गलत नीतियों के चलते किसान आए दिन आत्महत्या के केस सामने आ रहे हैं और लगातार कर्ज में डूबते जा रहे हैं । सरकार आने के बाद से प्रदेश का विकास रुक गया है प्रदेश के सीधे साधे किसानों को लोक लुभावने वादे करके सत्ता में आने वाली कांग्रेस को किसानों से कोई सरोकार नहीं है।प्रदेश के किसान कर्ज में डूबते जा रहे हैं।श्री मति भंडारी ने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद भी पंचायतों का विकास कार्य ठप पड़ चुका है।भाजपा सरकार किसानों ,महिलाओं एवं युवाओं के मुद्दे पर सरकार की नाकामियों को लोगों के बीच जाकर गिनवा रही है. कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों की वजह से सभी वर्ग परेशान हैं। विकास के कामों से कांग्रेस की सरकार कोसों दूर है। युवा ,मजदूर, किसान हर वर्ग सरकार के आस लगाई थी लेकिन आपका कार्यकाल में सरकार भूल गई जनता से किया हुआ वादा। हाथ में गंगाजल लेकर गीता की कसम खाकर शराबबंदी का वादा किया गया था मगर अब सरकार अपनी होम डिलीवरी कर रही है इसकी कथनी और करनी में इस सरकार का जो आचरण रहा उसकी जितनी भत्र्सना की जाए वह कम है।

Exit mobile version