Site icon

Rajnandgaon : विद्युत वितरण कंपनी ने छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती महोत्सव स्कूल प्रांगण में आयोजन किया…

206_17703002136984a335b0508_5005

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती महोत्सव तुमड़ीबोड़ वितरण केंद्र अंतर्गत दुर्गा मंच स्कूल प्रांगण में आयोजन किया। समारोह में बिजली कंपनी की योजनाओं की जानकारी दी गई। अफसरों ने योजनाओं का लाभ दिलाने आवेदन प्रक्रिया और भविष्य की कार्य योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जुड़ने प्रेरित किया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत योगदान देने वाले हितग्राहियों बहल राम ठाकुर, सुदर्शन वर्मा, छबिराम साहू, भूपेन्द्र पटेल, दोहक राम वर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों ने योजनाओं के लिए पंजीयन कराया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, जनपद सदस्य सरिता साहू, मदन साहु, तिमेश साहू, सरपंच ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ भुनेश्वरी साहू, पूर्व सरपंच टीकम पटेल, ग्राम पटेल अमरौतन साहू, विशेष अतिथि सुरेखा निर्मलकर, पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्युत विभाग से कार्यपालन अभियंता एडी टंडन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल रहा। संचालन एवं व्यवस्था में सहायक अभियंता कुबेर सिंह मरकाम, कनिष्ठ अभियंता तुमड़ीबोड़ सिद्धार्थ सिंह, मोनिका शाह मंडावी, प्रमोद कुमार सोनी, जितेश बागड़े की अहम भूमिका रही। अतिथियों ने उपभोक्ताओं को बेहतर, सुलभ एवं पारदर्शी सेवा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की।

Exit mobile version