Site icon

खड़े ट्रक से जा टकराया बाइक सवार युवक, मौत

cropped-cropped-logo-kg.png

डोंगरगढ़ इलाके के ढारा में अंधेरे में खड़े ट्रक से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब 8.30 बजे की है। ग्राम करेला निवासी अरविंद कोसरे (32) अपने जीजा के साथ भिलाई गया था। रात में भिलाई से लौटने के बाद अपने जीजा को सिवनी गांव में छोड़कर अपने गांव लौट रहा था। तभी ढारा में ढाबा के सामने सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। घायल अरविंद की डोंगरगढ़ हाॅस्पिटल में मौत हो गई।

Exit mobile version