Site icon

निजी क्षेत्र के कंपनियों में रोजगार के लिए प्लेसमेंट कैम्प 16, 17 एवं 18 फरवरी को

final logo copy

गौरेला पेंड्रा मरवाही, निजी क्षेत्र के कंपनियों में रोजगार के लिए शासकीय आईटीआई मरवाही में 16 फरवरी को, आईटीआई पेण्ड्रा में 17 फरवरी को और आईटीआई गौरेला में 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है।

इन कैम्पों में शिवकृपा इंटरप्राइजेस राजनांदगांव द्वारा 300 विभिन्न व्यवसायिक पदों पर भर्ती की जाएगी। कैम्पों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई में सभी ट्रेडों में उत्तीर्ण विद्यार्थी, स्नातक, डिप्लोमाधारी, बी-टेक उत्तीर्ण महिला-पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच है। कैम्प के संबंध में अधिक जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version