Site icon

देर शाम बिजली चमकी तो दमक उठी मां बम्लेश्वरी की नगरी

देर शाम बिजली चमकी तो दमक उठी मां बम्लेश्वरी की नगरी

दिनभर जहां मौसम का पारा 36 डिग्री तापमान के आसपास रहा। शाम ढलते ही आसमान में काले बादल छाने लगे। इसके साथ ही जिले भर में बिजली की चमक आसमान में दिखाई देने लगी। हल्की बारिश शुरू हुई तो मौसम सुहाना हो गया। यह तस्वीर मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ की है। डोंगरगढ़ पहाड़ी के पास की यह फोटो दैनिक भास्कर के पाठक वसीम खान ने उपलब्ध कराई।

तापमान में बढ़ोतरी
जिले में बीते चार दिनों से बारिश थमी हुई है। इसके साथ ही तापमान में फिर बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को जिले का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इधर बारिश थमते ही भीषण उमस की स्थिति भी बन गई है । जिसने लोगों को परेशान कर दिया है। पहले जून से अब तक जिले में 80 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिसे सबसे बेहतर माना जा रहा है।

Exit mobile version