Site icon

।।राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा भंडारी ने ग्राम पनेका में भूपेश सरकार की वादाखिलाफी पर जनता से की चर्चा।।

4f836658-7597-49e9-a7a7-06c62b0fa3ca

।।भूपेश सरकार के वादा अधूरा ढाई साल से आम जनता परेशान .. प्रतिक्षा सूर्यकांतभंडारी।।

राजनांदगांव।ग्राम पनेका में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति शालिनी राजपूत एवम प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमति रेखा मेश्राम की निर्देशानुसार भाजपा जिलाअध्यक्ष मधुसुदन यादव के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति किरण साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा राजनांदगांव मंडल ग्रामीण महिला मोर्चा के द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने बताई कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार असफलतापूर्वक ढाई वर्ष पूर्ण कर चुकी है इन ढाई वर्षो में आम जनमानस को परेशानी और निराशा के अलावा कुछ हाथ नई लगा।जनपदअध्यक्ष प्रतिक्षा भंडारी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार में महिलाओं के सुरक्षा के वादे केवल कागजो में सिमट गई। शराब बंदी का वादा किया गया था लेकिन शराब घर घर पहुँचा रही.महिला समूहों का ऋण माफी नहीं हुआ .युवा वर्ग रोजगार से वंचित हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र की एक भी घोषणा पूर्ण करने में असफल रही है जिसका भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करती है।इस दौरान राजनांदगांव भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रोहित चन्द्राकर ,वरिष्ठ नेता विवेक साहू,महिला मोर्चा देवकुमारी साहू,जनपद सदस्य श्री मति पुष्पा गायकवाड़ भाजपा पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version