Site icon

राजनांदगांव : जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में 16 फरवरी को मार्गदर्शन शिविर…

final logo copy

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत बेरोजगार युवाओं हेतु विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म श्रेणी के खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने 16 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे से संयुक्त कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कमरा नंबर 01 कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में एक दिवसीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ लेने के इच्छुक नागरिक शिविर में अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड पासबुक की कापी जमा कर पंजीयन करा सकते है। योजना के तहत 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।

Exit mobile version