Site icon

राजनांदगांव : नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही, वार्डों में बिगड़ गई व्यवस्था…

final logo copy

राजनांदगांव , नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। तीन दिन से शहर के 25 वार्डोंं में सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है। निगम प्रशासन के पास इसका कोई विकल्प भी मौजूद नहीं है। जिसकी वजह से वार्डों में सफाई व्यवस्था और बिगड़ती जा रही है।

वेतन नहीं मिलने की वजह से निगम के निय​ि​मत,मस्टर रोल और प्लेसमेंट के करीब 233 कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मियों का पक्ष है कि वेतन नहीं मिलने की वजह से उनकी ​आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। स्कूलों में बच्चे फीस जमा नहीं हो रहे हैं। परिवार चलाना ही मुश्किल हो रहा है।

सफाई कर्मचारी संघ के गोलू नायक ने बताया कि वेतन मिलने पर ही कर्मचारी अपनी हड़ताल खत्म करेंगे। इधर वार्डों में बिगड़े हालात से पार्षद भी परेशान है। लोग लगातार गंदगी की शिकायत कर रहे हैं।

Exit mobile version