Site icon

CG : कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए…

1

कोंडागांव । कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज नारायणपुर चौक से निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोंडागांव-नारायणपुर मार्ग के विभिन्न गांवों में पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बसाहट क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करें, जिससे आमजनों को राहत मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए भारी वाहनों की नियंत्रित आवाजाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे सहित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version