Site icon

कलेक्टर जनदर्शन मे मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 40 आवेदन प्राप्त हुए

final logo copy

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 40 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे एवं डिप्टि कलेक्टर निकिता मरकाम ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी और निराकरण हेतु उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किया।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं मिलने, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, नक्शा सुधार, मुआवजा, वन अधिकार पटटा, आवास किश्त, बकाया भुगतान, एनीकट सुधार आदि से संबंधित आवेदन शामिल है।

Exit mobile version