Site icon

राजनांदगांव : होली पर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन…

final logo copy

राजनांदगांव | यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होली पर्व के लिए गोंदिया से पटना स्पेशल ट्रेन चला रहा है। होली पर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-पटना होली स्पेशल 2 मार्च को गोंदिया से 11:00 बजे रवाना होकर 12:05 बजे डोंगरगढ़, 12:30 बजे राजनांदगांव, 13:15 बजे दुर्ग, 14:00 बजे रायपुर, 13:45 बजे पटना, 14:15 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल एवं 15:00 बजे छपरा पहुंचेगी।

विपरीत दिशा से गाड़ी संख्या 08862 3 मार्च को छपरा से 17:15 बजे रवाना होकर उसी रास्ते से 19:20 बजे रायपुर, 20:30 बजे दुर्ग, 21:00 बजे राजनांदगांव, 21:30 बजे डोंगरगढ़ एवं 23:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 4 सामान्य, 8 स्लीपर, 3 एसी थ्री, 1 एसी टू सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

Exit mobile version