Site icon

CG : माशिमं की लापरवाही, गोपनीयता नहीं बरती जा रही बोर्ड प्रश्नपत्र वितरण में …

6

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री जिलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुर स्थित जेएन पांडेय स्कूल परिसर से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री रवाना की गई।

हालांकि, सामग्री के परिवहन के तरीके को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ शिक्षक परीक्षा सामग्री को बस और यहां तक कि बाइक से ले जाते नजर आए। संवेदनशील मानी जाने वाली प्रश्नपत्र सामग्री को दोपहिया वाहनों से भेजे जाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे सुरक्षा और गोपनीयता दोनों पर खतरा बढ़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा सामग्री के परिवहन और भंडारण में किसी भी तरह की लापरवाही से परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। इससे बोर्ड की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लग सकता है।

आमतौर पर प्रश्नपत्र सीलबंद पैकेटों में कड़ी सुरक्षा और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पहुंचाए जाते हैं। ऐसे में बस या बाइक से ढुलाई को लेकर सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठ रहे हैं। मंडल अधिकारियों से इस संबंध में प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

Exit mobile version