Site icon

राजनांदगांव : शहर में तीन दिवसीय निशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन 20, 21 एवं 22 फरवरी को किया जाएगा…

final logo copy

राजनांदगांव | आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में राजनांदगांव शहर में तीन दिवसीय निशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन 20, 21 एवं 22 फरवरी को किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर का उद्देश्य वर्तमान भागदौड़ एवं तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच शांति तथा आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। यहां योगासन, प्राणायाम, राजाधिराज ध्यान पद्धति, तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन पर प्रशिक्षण देंगे।

Exit mobile version