Site icon

CG : अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष 24 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे…

final-logo-copy.web

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मण्डावी आगामी 24 फरवरी को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंडावी 24 फरवरी को सुबह 11 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे विश्राम गृह कांकेर पहुंचेंगे तथा सामाजिक प्रमुखजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। तद्पश्चात वे दोपहर 2.30 बजे से कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का विभागवार समीक्षा करेंगे। तदुपरांत वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Exit mobile version