Site icon

राजनांदगांव : सामाजिक जागरूकता अभियान पढ़बो-पढ़ाबो, समाज ल आगू बढ़ाबो अभियान की शुरुआत की गई…

1

डोंगरगढ़| सामाजिक जागरूकता अभियान पढ़बो-पढ़ाबो, समाज ल आगू बढ़ाबो अभियान की शुरुआत की गई। लालबहादुर नगर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष गिरवर साहू के नेतृत्व में समाज परिवार की ओर से पढ़बो-पढ़ाबो, समाज ल आगू बढ़ाबो के मूल मंत्र के साथ चारभांठा परिक्षेत्रीय साहू समाज के ग्राम पीटेपानी, लमनाढ़ार, बोरतलाव व चांदसूरज में सामाजिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। तहसील अध्यक्ष गिरवर ने कहा कि साहू समाज शिक्षित और जागरूक है। समाज के अनेक अच्छे कार्यों का अनुशरण अन्य समाज भी करते हैं।

लेकिन वर्तमान समय में समाज के भीतर कई कुरीतियां फैल रही हैं जो चिंता का विषय है। नशा समाज में कैंसर की तरह फैल रहा है और इसे जड़ से समाप्त करना हम सबकी जिम्मेदारी है। पढ़े-लिखे होने के बावजूद यदि हम सामाजिक बुराइयों को नजरअंदाज करेंगे, तो समाज की छवि प्रभावित होगी। इसलिए पढ़बो-पढ़ाबो, समाज ल आगू बढ़ाबो को मूल मंत्र मानते हुए एक सभ्य, शिक्षित और स्वच्छ समाज का निर्माण करना आवश्यक है। बैठक को मंडल अध्यक्ष रोहित साहू ने भी संबोधित किया।

Exit mobile version