Site icon

राजनांदगांव : समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संघ ने कुलपति से चर्चा की…

1

राजनांदगांव/ उपरवाह , छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (केविके) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली व 18 माह से लंबित देयकों को लेकर चल रहे पांच दिवसीय कामबंद हड़ताल सह धरना-प्रदर्शन के चौथे दिन भी जारी रहा।

गुरुवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर संघ के पदाधिकारियों-कर्मचारियों से भेंट की। कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समस्याओं से अवगत होने के बाद इनके नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से भेंट वार्ता के लिए स्वयं विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष गया, ताकि विगत 18 माह से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

चर्चा में कुलपति ने समाधान के स्थान पर प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं का ही उल्लेख किया। चर्चा के दौरान कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र की लंबित, समस्याओं के निराकरण के संबंध में जिम्मेदारी से बचने वाला रुख अपनाया व एक पक्षीय वार्ता की। कभी विषय को राज्यपाल से जोड़कर बात टाली गई, तो कभी वित्त विभाग व राज्य शासन का हवाला देकर चर्चा को उलझाया गया।

Exit mobile version