Site icon

राजनांदगांव : सुरगी पुलिस की टीम ने गांजा का अवैध परिवहन कर रहे युवक को किया गिरफ्तार …

final logo copy

राजनांदगांव | सुरगी पुलिस की टीम ने गांजा का अवैध परिवहन कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1. 86 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 10 हजार रुपए है। पुलिस ने बताया कि पुलिस चौकी के सामने पाइंट लगाकर वाहनों की जांच की रही थी, तभी मौके पर भिलाई निवासी आरोपी मुकेश वर्मा अपनी मोपेड से पहुंचा। मोपेड में रखे बोरे को चेक करने पर भीतर गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजा की खेप लेकर भर्रेगांव जा रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version