Site icon

CG : बिलासपुर-कोरबा रोड में पति-पत्नी हादसे का शिकार, एक की मौत …

2

बिलासपुर। बिलासपुर- कोरबा नेशनल हाईवे में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे मोपेड सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पत्नी की मौत हो गई। पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी रामायण कश्यप (55) गुरुवार को अपनी पत्नी गीता कश्यप को लेकर अपने मोपेड बाइक क्र. CG 12 BU 9771 में सवार होकर बेलतरा जाने के लिए निकला था। अभी मोपेड सवार पति-पत्नी थे सर्विस रोड से नेशनल हाईवे 130 पर पहुंचे थे। उसी समय बिलासपुर की ओर से कोरबा तरफ जा रही ट्रेलर क्र. CG 12 AU 2454 ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे के दौरान रामायण कश्यप मोपेड से गिर कर सड़क से दूर जा गिरा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पीछे बैठी पत्नी गीता कश्यप ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version