Site icon

राजनांदगांव : भाजपा का प्रदर्शन निगम में अमर्यादित: निगम कर्मचारी मुख्यमंत्री स्वालंबन के दुकान का मालिक

sunita

जांच करने पर बहुत से तथ्य सामने आएंगे – चेयरमैन सुनीत फडणवीस

राजनांदगांव. लोकतंत्र में सब को अपनी बात रखने की या कहानी सवैधानिक आजादी है किंतु निगम में जिस तरह से भाजपायइयो ने आयुक्त के साथ अमर्यादित शब्दो का उपयोग किया गया यह कही से उचित नही था प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी जरुवत मन्द परिवार को मिलना है आन लाइन के माध्यम पहले आव पहले पाव के तर्ज पर आबंटन किया जाना है विगत कई माह से पूरा देश व प्रदेश कोरोना संक्रमण से संघर्ष कर रहा है ऐसे में बहुत सारे काम अटके पडे है कोरोना प्रोटोकॉल का नियम तो केंद्र सरकार द्वारा ही जारी किया गया अपनी ही सरकार के नियमो को ताक में रखकर सारे मर्यादो को लांद कर कोरोना प्रोटोकाल के विरोध प्रदर्शन किया गया है ।

चेयरमैन बाजार विभाग का कहना है कि भाजपा आवास व मुख्यमंत्री स्वालंबन की दुकानों को लेक्ट इतनी हाय तौबा क्यो मचा रही है यह समझ से परे है निगम में कांग्रेस की सत्ता आई है तब से इस ओर प्रयास रत है विपक्ष को सब मालूम है प्रक्रिया में समय लगता है कोरोना संक्रमण से कोई अछूता नही है सारे काम डप पड़े है । मै विगत फरवरी से हितग्राहियों के हित के लिए लगी हु । आयुक्त को कहीं सभी आवेदन पर जांच कर आबंटन की प्रक्रिया की जाय साथ हीं पूर्व में आबंटन प्रक्रिया की जांच भी जांच किये जाने की आवश्यकता है जांच में एक खुलासा हुआ है एक निगम कर्मचारिय है जो निगम में कार्यरत है और मुख्यमंत्री स्वस्लबन की दुकान अपने नाम से आबंटन कर दुकान का संचालन भी कर रहा है जो नियम विरुद्ध है जिसके सारे दस्तावेज मेरे पास उपलब्ध है आयुक्त जांच करे तो बहुत सी हकीकत सामने आ जायेगी श्रीमिति फडणवीस ने कहा वास्तविक हितग्राहियों को लाभ देना हो तो जांच की आवश्यकता है जांच के पश्चात कई तथ्य सामने आयेगे ऐसे भी लोग मिलेंगे जो आवास व दुकान में जबर्दस्ती घुस गए है जिसकी वजह से वास्तविक हितग्राहिय वंचित है बेचारे लोग घूम घूमकर थक चुके है या फिर कई लोग दलालो के चक्कर में आकर अपना समय और पैसा भी लगा चुके है ऐसी भी जानकारी मिलते रहती है ।। श्रीमती फडणवीस ने कहा कि किसी भी हितग्राहियों को किसी भी दलालो के चक्कर मे आने की आवश्यकता नही है ऐसे कोई बात है तो सीधा संपर्क करे ऐसे लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी चेयरमैन ने कहा महापौर व आयुक्त एक जाँच टीम बनाये व वास्त्विक गरीब जरुवत मंद हितग्राहियों को आवास व मुख्यमंत्री स्वालंबन की दुकाने मिल सके कांग्रेस की सत्ता निगम में है हम कटिबद्ध है भाजपा को चिंता करने की जरुवत नही है ।

Exit mobile version