Site icon

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी

final logo copy

एमसीबी/ प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। प्राकृतिक आपदा राहत योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में तहसील मनेन्द्रगढ़ के दो तथा तहसील केल्हारी के एक प्रकरण सहित कुल तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधान दिनांक 01 दिसंबर 2022 के अनुसार प्रदान की गई है, जिसमें इन घटनाओं को प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में मानते हुए अनुग्रह सहायता का प्रावधान किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मनेन्द्रगढ़ के ग्राम झागराखांड़ निवासी पुनिया सिंह की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस गेंदाबाई को चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चनवारीडांड़ निवासी चिरांशु सिंह की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शिवप्रसाद सिंह को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वहीं तहसील केल्हारी के ग्राम रोझी निवासी छोटेलाल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस प्रेमवती को भी चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई है।


स्वीकृत सहायता राशि का व्यय मांग संख्या 58 के अंतर्गत मुख्य शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत से वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकलनीय होगा। शासन द्वारा दी गई यह आर्थिक सहायता दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित होगी और उन्हें जीवन की कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद करेगी।

Exit mobile version