Site icon

पीजी कॉलेज में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

final logo copy

अम्बिकापुर , राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर।महाविद्यालय अम्बिकापुर में गुरुवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ इनोवेशन एवं स्टार्टअप प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 एवं औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रावधान अंतर्गत प्रक्रिया, अनुदान, छूट एवं रियायतों संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जागरूकता शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक संदीप पन्ना, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन. पाण्डेय,  डॉ. रश्मित कौर उपस्थित रहे।

Exit mobile version