Site icon

राजनांदगांव : गार्डन में झूलों की मरम्मत कराने की जरूरत, टूटे झूलों से हादसे की आशंका…

01

राजनांदगांव | शहर के पार्कों में बने झूलों की मरम्मत कराने की जरूरत है। लंबे समय से चौपाटी सहित अन्य उद्यानों में लगे झूलों की मरम्मत नहीं हो सकी। मेंटेनेंस नहीं होने के कारण झूले जाम हो गए हैं। इसकी हालत खराब होने के कारण बच्चे इसमें झूल नहीं पाते और हादसों की आशंका बनी रहती है। फाइबर वाले झूलों में दरारें आ गई। लोहे वाले झूले में जंग लग गया और जर्जर हालत में है।

Exit mobile version