Site icon

टहनी काटने पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट से मौत, दो दिन पेड़ पर ही लटका रहा शव

टहनी काटने पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट से मौत, दो दिन पेड़ पर ही लटका रहा शव

औंधी के परसरा गांव में टहनी काटने पेड़ पर चढ़ी महिला की 11 केवी तार के करंट से मौत हो गई। महिला पेड़ और तार के बीच करंट से दो दिनों तक चिपकी रही। इधर परिजन महिला की पतासाजी करते रहे तभी एक ग्रामीण की नजर पेड़ पर पड़ी। जिसमें लटके शव को देख पुलिस व बिजली कंपनी को सूचना दी गई। महिला के शव को मंगलवार सुबह उतारा जा सका।

20 जून को पेड़ पर चढ़ी थी: औंधी पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय बीसमत बाई कोठारी 20 जून की दोपहर घर से निकली थी। वह डंगाल काटने के लिए पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ से लगकर 11 केवी की तार गई है, जिसके करंट से वह संपर्क में आ गई। 20 जून से ही महिला का शव पेड़ पर लटका था। जिस पर मंगलवार को ग्रामीणों की नजर गई।

शव उतारने में भी काफी मशक्कत
बीसमत बाई का शव काफी ऊंचाई पर चिपका हुआ था, जिसे उतारने में ही ग्रामीणों को तीन घंटे से अधिक समय लग गया। बिजली बंद कराने के बाद महिला के शव को उतारा जा सका। पीएम के बाद अंतिम संस्कार हुआ।

Exit mobile version