Site icon

राजनांदगांव : दुर्घटना के बाद मारपीट में घायल की ह्दयाघात से मौत …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव : होली पर्व से ठीक एक दिन पहले दो मोटर सायकलों की भिड़ंत के पश्चात युवकों में हाथापायी हो गयी। बाद में एक युवक की घर पहुंचने पर हार्ट-अटैक से मौत हो गयी। मृतक के एक साथी को हादसे में चोंटें आयी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फव्वारा चौक के समीप 3 मार्च की रात दो मोटर सायकलों में आमने-सामनें टक्कर हो गयी। हादसे के बार कुछ युवक आपस में भिड़ गये।

लात – घूसों से की गयी मारपीट में संभवतः जयराज सोनी को अंदरूनी घातक चोट पहुंची। घर जाने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचाने पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जयराज सोनी पिता रामबाबू सोनी 27 निवासी दीनदयाल कॉलोनी की मौत का कारण ह्दयाघातक बताया गया है। मृतक के मित्र सौरभ सोनी का पैर हादसे के बाद वाहन के नीचे दब गया था। इसी वजह से फ्रैक्चर होना बताया गया है। सौरभ के आंख एवं सिर में भी हल्की चोट आयी है।

Exit mobile version