Site icon

राजनांदगांव: ठेलकडीह में नए थाना का शुभारंभ

newss

 राजनांदगांव – जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठेलकडीह में आज एक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज थाने का शुभारंभ हुआ। विधायक भुनेश्वर बघेल व I.G. विवेकानंद सिन्हा के द्वारा थाना भवन का शुभारंभ किया गया। भुनेश्वर बघेल ने कहा कि हमने पुलिस चौकी की मांग लंबे समय से की थी लेकिन हम खुशकिस्मत हैं कि हमे थाना मिल गया जो क्षेत्र की जनता के लिए बहुत सुविधाजनक होगा। गांव के लोगों ने भी थाना प्रारम्भ होने पर खुशी जाहिर की। इस थाना क्षेत्र में कुल 57 गांव शामिल होंगे।

Exit mobile version