Site icon

CG : कर्मचारी ने सरकारी क्वार्टर में किया सुसाइड…

01

कोंडागांव। जिला मुख्यालय में पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उप संभाग क्रमांक एक में पदस्थ बड़े बाबू लवसिंह ध्रुव ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7 बजे यह घटना सामने आई। लवसिंह ध्रुव तहसीलपारा स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में रहते थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर सहकर्मियों को संदेह हुआ।

जिसके बाद कमरे में जाकर देखा गया तो वे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटके हुए थे। तत्काल उन्हें नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version