Site icon

राजनांदगांव: महापौर पहले अपने कांग्रेस के संस्कारों का आंकलन करे फिर बयानबाजी करे

kisun

जिस पार्टी के मुखिया देश के प्रधानमंत्री को चोर कह सकते हैं वो ज्ञान ना दें
महापौर को अतीत में जाकर अपने असंस्कारों को देखना चाहिए
राजनांदगांव। सोमवार को नगर निगम में निगम आयुक्त के खिलाफ हुए प्रदर्शन के खिलाफ महापौर हेमा देशमुख के बयान पर पलटवार करते हुए निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बयान जारी करते हुए कहा है कि महापौर पहले अपनी पार्टी के संस्कारों का आंकलन करें उसके बाद बयानबाजी करें ।
किशुन यदु ने महापौर को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उन बातों को भूल गई है जब इनके युवा नेता लोक निर्माण विभाग में घुसकर अधिकारियों की कुर्सी खींचकर उन्हें बेइज्जत करते थे। ये वही कांग्रेस है जिनके युवा नेता पुलिस कंट्रोल रूम में घुसकर जवानों से मारपीट कर चुके हैं । और इन सब बातों को दरकिनार करके महापौर संस्कारों की बात कर रही हैं ।
नेता प्रतिपक्ष ने महापौर के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि निगम आयुक्त की तरफदारी के चक्कर मे महापौर भूल गई हैं कि वो उस कांग्रेस पार्टी से हैं जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री को चोर कहने से बाज नहीं आते लेकिन महापौर एक निगम आयुक्त के विषय मे ज्ञान दे रही हैं ।
नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त को घेरते हुए कहा कि यदि निगम आयुक्त पाक साफ हैं तो हर काम मे देरी होने की क्या वजह है ?
किशुन यदु ने बयान देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जनता के हित मे कार्य करती रही है और आगे भी जमीन से जुड़कर जनता के लिए ही काम करेगी फिर चाहे किसी को बुरा लगे या भला ।

Exit mobile version