Site icon

गौठानों में खाद को ढंकने पर्याप्त व्यवस्था नहीं, समूह की महिलाओं ने ही मिलकर बनाया शेड

गौठानों में खाद को ढंकने पर्याप्त व्यवस्था नहीं, समूह की महिलाओं ने ही मिलकर बनाया शेड

जिले में बीते 24 घंटे से अच्छी बारिश जारी है। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में जिले में 18 मिमी. औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसमें सबसे अधिक बारिश मोहला ब्लाक में 26.3 मिमी. हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी मध्यम से तेज बारिश के संकेत दिए हैं। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट हुई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। तस्वीर पेटेश्री के गौठान की है, जहां पर्याप्त मात्रा में शेड की व्यवस्था नहीं होने पर जब बारिश शुरू हुई तो महिलाओं ने एकजुट होकर शेड की व्यवस्था दुरुस्त की। हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में खाद बर्बाद हो चुका है।

Exit mobile version