Site icon

गढ़चिरौली में 6 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

cropped-cropped-logo-kg.png

गढ़चिरौली में महिला नक्सली ने एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली पर 6 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एसपी अंकित गोयल ने बताया कि इलाके में लगातार नक्सलियों को आत्मसर्पण करने की अपील की जा रही है। जिसका असर भी संगठन सदस्यों पर पड़ रहा है। इसी से प्रभावित होकर शशिकला उर्फ गुणी (30) ने बुधवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर किया।

शशिकला साल 2006 से टिपागढ़ दलम के सदस्य के रूप में काम कर रही थी, जो कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रही है। सप्ताहभर पहले ही एक और महिला नक्सली ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर मुख्यधारा में जीवन जीने की इच्छा जताई थी, इसके बाद शशिकला ने भी सरेंडर किया है। इधर पुलिस ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में और भी नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं।

बीते दो साल में गढ़चिरौली में 40 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जिनमें कई कमांडर, डिप्टी कमांडर रैंक सहित हार्डकोर भी हैं। इधर नक्सिलयों के खिलाफ पुलिस की टीम ऑपरेशन चला रही है। राजनांदगांव जिले के साथ गढ़चिरौली क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी गई है। इसका अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

Exit mobile version