Site icon

राज्य में कल 1 लाख 58 हजार से अधिक कोविड-19 वैक्सीन डोज लगाई गई

logo Deep Jagriti

कुल 79 लाख 86 हजार से अधिक डोज लगाई गई

रायपुर, 24 जून 2021

प्रदेश में कल 23 जून को  1 लाख  58 हजार 472 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 3847 केंद्र बनाए गए थे । राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अब तक 79लाख 86 हजार496 कुल  डोज लगाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 23 जून को 18से 44आयु वर्ग के 1लाख 25966  लोगों को प्रथम  डोज,  5044 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10594लोगों को पहली डोज और 15766 लोगों को दूसरी डोज  दी गई। आज की स्थिति में प्रदेश में 16 लाख 68 हजार 670 वैक्सीन डोज उपलब्ध है।

Exit mobile version