Site icon

कोई ऑटो चला रहा था, कोई सब्जी बेच रहा था, एक तो सिक्योरिटी गार्ड बन गया; सालों से तलाश कर रही थी पुलिस, अब 428 वारंट हुए कोर्ट में पेश

कोई ऑटो चला रहा था, कोई सब्जी बेच रहा था, एक तो सिक्योरिटी गार्ड बन गया; सालों से तलाश कर रही थी पुलिस, अब 428 वारंट हुए कोर्ट में पेश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गुंडे, बदमाशों और आरोपियों को लेकर वारंट जारी थे। पुलिस इसके बाद सालों से इनकी तलाश कर रही थी। अब पकड़े गए तो पता चला कि कोई ऑटो चला रहा था। कोई सब्जी बेच रहा था। एक तो रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड तक बन गया। ऐसे ज्यादातर आरोपी थे जो खुद की पहचान छिपाकर जिंदगी गुजार रहे थे। पुलिस ने एक सप्ताह तक अभियान चलाकर 171 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, SP संतोष कुमार सिंह ने फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 16 जून से 23 जून तक इसमें कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 156 स्थाई वारंटी, 15 गिरफ्तारी वारंट और 257 जमानती वारंट व समंस सहित रिकार्ड 428 वारंट की तामील कराई गई। इस दौरान आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया। कई आरोपियों को पुलिस ने अलग राज्यों से भी पकड़ा था।

दहेज प्रताड़ना के केस में फरार होकर बना सिक्योरिटी गार्ड

चोरी कर 10 साल पहले भागा, अब सब्जी बेचते पकड़ा गया

पहचान छिपाकर जांजगीर के होटल में कर रहा था काम

जमानती धाराओं में फरार आरोपियों के परिवारों को हिदायत
जमानतीय अपराधों के आरोपी भी लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। वारंट के जारी होने पर पुलिस टीम फरार वारंटियों के घरों में दबिश देकर कोर्ट उपस्थित होने की हिदायत दी जा रही थी। लगातार दबाव बनाने पर कई वारंटी गांव आए, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। अभियान दौरान पुलिस कई गंभीर अपराधों के आरोपियों को दूसरे राज्य से पकड़ा गया। लॉकडाउन के दौरान कोर्ट के आदेश पर जमानती/समंस जमा किया गया था।

Exit mobile version