Site icon

30 लाख का गांजा पकड़ाया

images (15)

छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मंदिर हसौद थाना पुलिस ने 1 क्विंटल गांजे के साथ 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं कोटा इलाके में महाराष्ट्र पासिंग ट्रक से 2 क्विंटल गांजा बरामद किया है. इस तरह 3 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है. पुलिस ने ऑपेरशन क्लीन अभियान के तहत कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ओडिशा से रायपुर के रास्ते मध्यप्रदेश गांजा ले जा रहे थे. उससे पहले ही पुलिस ने इनके मंसूबे पर पानी फेर दिया. पुलिस ने गांजे के साथ 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसमें 5 ओडिशा और 2 रायपुर के रहने वाले हैं. पिकअप और अर्टिगा वाहन समेत कैश भी जब्त किया है.

Exit mobile version