Site icon

राजनांदगांव : जिला अस्पताल के सामने बंद पड़े प्याऊ घर को शुरू करने की जरूरत…

01

राजनांदगांव | जिला अस्पताल के सामने सालों से बंद पड़े प्याऊ घर को दोबारा शुरू करने की जरूरत है। निगम सालों पहले इसे लगाया था। यहां 1 रुपए में 1 लीटर शुद्ध शीतल पेयजल दिलाने की तैयारी थी। लेकिन कुछ दिन संचालन के बाद से प्याऊ घर उसी बंद हालत में पड़ा है। इसे शुरू किया जाए तो मरीजों और परिजनों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें मजबूरी में 20 रुपए का बोतल बंद पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। इसे शुरू करने की जरूरत है।

Exit mobile version