Site icon

राजनांदगांव : सालों से जाम पड़े नालों की सफाई नहीं हो रही, गंदे पानी की निकासी इसी से…

01

राजनांदगांव | शहर के कई नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही। नाला जाम होने से गंदे पानी की निकासी नहीं होती। ऐसे में लोग गंदगी और बदबू से परेशान होते है। इसमें सर्किट हाउस के पास, पटरी पार इलाकों में चिखली, शांतिनगर, शंकरपुर, स्टेशन पारा एवं बसंतपुर, लखोली, नंदई क्षेत्र के कई नाले शामिल है। जिला अस्पताल के सामने वाला नाला कचरे से पटा पड़ा है। इस कारण बारिश में ओवर फ्लो होकर पानी सड़कों और अस्पताल तक पहुंचता है। इसकी सफाई जरूरी है।

Exit mobile version