Site icon

राजनांदगांव : वैक्सीनेशन हर वर्ग के लिए बेहद जरूरी, युवाओ को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए : अभिषेक सेन

IMG-20210624-WA0071

भ्रामक अफवाहों से बचें, टीकाकरण जरूर कराएं
राजनांदगांव 24 जून 2021
 भारतीय जनता युवामोर्चा के श्री अभिषेक सेन ने जनसंघ के संस्थापक परम् श्रधेय स्व. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा कर श्रधेय मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि दी,व शहर के नागरिकों को इससे जुड़े भ्रामक अफवाहों से बचने और टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सभी वैक्सीनेशन कराने के बाद अपने अनुभव आपके साथ इसलिए साझा कर रहे हैं ताकि कोई और आपको कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए उपयोगी टीकों के संबंध में भ्रमित न कर सके।
भारतीय जनता युवामोर्चा के अभिषेक सेन ने कहा कि युवाओ को यह नहीं समझना चाहिए कि उनके फीट शरीर के बाद वे इस बीमारी से आसानी से लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के लिए वैक्सीनेशन ज्यादा आवश्यक है।

Exit mobile version