Site icon

जिले में 24 घंटे में हुई 20 मिमी बारिश मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

logo Deep Jagriti

जिले में बीते 48 घंटे से मध्यम से तेज बारिश जारी है। शहर में सुबह भी जमकर बारिश हुई। बीते 24 घंटे में जिलेभर में औसत 20 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। इधर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे भी मध्यम से तेज बारिश जारी रहेगी। बारिश के बाद बोनी के काम में भी तेजी आ गई है।

इधर मौसम विभाग ने जुलाई में भी अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। जिले में पहले जून से अब तक 134 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो इन दिनों के औसत बारिश की 108 फीसदी है। गुरुवार को जिले में सबसे अधिक बारिश डोंगरगांव में 63.3 मिमी. दर्ज की गई।

Exit mobile version