Site icon

CG : पति-पत्नी के खाते से डेढ़ लाख पार, गुम मोबाइल के जरिए पैसे की निकासी …

CG: Another murder incident in Mandir

दुर्ग। साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने के बाद अज्ञात लोगों ने उसके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए बड़ी रकम निकाल ली। ठगों ने न केवल उसके खाते से बल्कि उसकी पत्नी के खाते से भी पैसे ट्रांसफर कर लिए। कुल मिलाकर 1 लाख 49 हजार 590 रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संतोषी पारा कैंप-02 मिलाई निवासी 55 वर्षीय दुर्गा प्रसाद साहू एलआईसी में एजेंट के रूप में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की शाम वे पावर हाउस सब्जी मार्केट सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। उस समय उन्हें लगा कि शायद मोबाइल कहीं गिर गया होगा, लेकिन बाद में मोबाइल नंबर पर पैसे कटने के मैसेज आने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि बैंक ट्रांजेक्शन और यूपीआई आईडी की जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनका पता लगाया जाए और आरोपी तक पहुंचा जा सके।

Exit mobile version