Site icon

राजनांदगांव : समाज ने क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन का किया सम्मान…

Untitled

राजनांदगांव , यादव समाज ने प्रेस क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष सचिन अग्रहरि का सम्मान किया। यादव समाज के अभिषेक यादव ने बताया प्रेस क्लब के लगातार अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे सचिन अग्रहरि ने हमेशा पत्रकारों के हित में काम किया।

भारी बहुमत से अध्यक्ष बने सचिन अग्रहरि का सम्मान श्रीमद भगवत गीता ग्रंथ देकर तथा सामाजिक गमछा ओढ़ाकर किया गया। वहीं प्रेस क्लब के नव निर्वाचित सचिव अनिल त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा को बधाई दी।

Exit mobile version