Site icon

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 19 एवं 20 मार्च को

final-logo-copy.web

कोंडागांव, राज्य शासन के मंशानुरूप ग्रामीणजनों की मांगो और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार 19 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़ेसोंहगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Exit mobile version