Site icon

लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में अतिथि प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए 25 मार्च को वॉक-इन-इंटरव्यू

final-logo-copy.web

जगदलपुर, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण के सुदृढ़ीकरण हेतु अंशकालीन और पूर्णतः अस्थायी अतिथि प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आगामी 25 मार्च को प्रातः 10 बजे से एक वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार इस साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर के परिसर में निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

    सहायक परियोजना अधिकारी जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस नियुक्ति से संबंधित विस्तृत विवरण, पात्रता मानदंड और अन्य नियम व शर्तें कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइटhttps://bastar.gov.in/ पर जाकर भी इस विज्ञापन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version