Site icon

140 किलो वजन की वजह से 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे अर्जुन कपूर, बिना सर्जरी के घटाया 50 किलो वजन

140 किलो वजन की वजह से 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे अर्जुन कपूर, बिना सर्जरी के घटाया 50 किलो वजन

बोनी कपूर, मोना शौरी के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ। उनकी बहन का नाम अंशुला कपूर है। जान्हवी और खुशी उनकी सौतेली बहनें हैं। साल 2012 में ‘इशकजादे’ फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर वो इससे पहले से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। अर्जुन कपूर ने सबसे पहले निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ फिल्म ‘कल हो ना हो’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके अलावा अर्जुन, निखिल की ही फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वे फिल्म ‘वांटेड’ और ‘नो एंट्री’ में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे। दोनों ही फिल्मों को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

हाल ही में अर्जुन कपूर सरदार का ग्रैंडसन में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। अर्जुन की पहली फिल्म भी हिट हुई थी लेकिन उसके बाद उनके करियर में ब्रेक सा लग गया। हालांकि वे कई बेहतरीन फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। अब फिट बॉडी में दिखने वाले अर्जुन कपूर पहले काफी मोटे थे लेकिन एक्टर बनने से पहले उन्होंने अपना वजन कम किया।

Exit mobile version