Site icon

राजनांदगांव : महापौर ने तालाब में सफाई करने और उद्यान की मरम्मत करने के दिए निर्देश…

02

राजनांदगांव | सुबह वार्ड निरीक्षण की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव शहर के शीर्ष वार्ड में मोतीपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा के साथ पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से पानी सफाई के साथ-साथ वार्ड विकास के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने मोतीपुर बड़े तालाब की सफाई करने तथा उद्यान का जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए।

महापौर यादव ने पानी व सफाई संबंधी चर्चा कर कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को देखकर नगर निगम द्वारा साफ सफाई मे विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन सर्वेक्षण में आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है, आप लोग स्वच्छता से जुडे़ और अपने लोगों को भी इससे जोडे़। बिना आपके सहयोग के हमारा शहर सर्वेक्षण में अच्छा अंक प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने सफाई अमला से भी कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप सभी क्षेत्रों में साफ सफाई रखे, लोगों को स्वच्छता से जोड़े।

मोतीपुर बडे़ तालाब निरीक्षण के दौरान महापौर ने सफाई अमला से कहा कि तालाब के किनारे साफ सफाई करें। तालाब में गंदगी न डालने बोर्ड लगाएं। तालाब के आसपास आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों से भी कहा कि तालाब में कचरा न डाले, क्योंकि तालाबों को संरक्षण नितांत आवश्यक है। इसी दौरान उद्यान का जायजा लेकर नागरिकों से चर्चा कर कहा कि उद्यान का मरम्मत कर भ्रमण एवं मनोरंजन के लिए आवश्यक व्यवस्था जल्द सुनिश्चित किया जाएगा।

Exit mobile version