राजनांदगांव | छुईखदान में एसबीआई के एटीएम में चोरी का प्रयास हुआ है। आरोपी ने मशीन को गैस कटर से काटकर रुपए निकालने का प्रयास किया। हालाकि आरोपी सफल नहीं हो पाया है। लेकिन मशनी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना रविवार – सोमवार के दरमियानी रात की है। ब्रांच मैनेजर ने चोरी के प्रयास की जानकारी मेंटेनेंस कंपनी को दी। जिसके बाद शिकायत पुलिस तक पहुंची। छुईखदान पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।
राजनांदगांव : एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी का प्रयास…

