Site icon

CG : वकील उठाईगिरी का शिकार, 2 लाख कैश चोरी …

500_rupee_note41_2-1.jpg

कोरबा। कटघोरा में दिनदहाड़े हुई उठाईगिरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसे निकालकर निकले एक अधिवक्ता व व्यवसायी को चोरों ने बड़ी चालाकी से अपना शिकार बना लिया और कुछ ही सेकंड में 2 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता एवं व्यवसायी सुरेश शर्मा बैंक से नकदी निकालने के बाद अपनी गाड़ी की डिक्की में पैसों से भरा बैग रखकर वाहन में बैठे थे।

इसी दौरान वे किसी व्यक्ति से बातचीत में व्यस्त हो गए। मौके का फायदा उठाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी की डिक्की से बैग पार कर दिया। जब तक सुरेश को भनक लगती तब तक चोर वहां से रफ्फूचक्कर हो गए थे। इसके बाद सुरेश शर्मा ने तत्काल कटघोरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया।

फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है, जिसने चेहरे पर रुमाल बांध रखा है और सिर पर टोपी पहनी हुई है। जिसने बड़ी चालाकी से गाड़ी के डिक्की से पैसा से भरा बैग को निकालता है और अपने साथी के साथ बाइक में बैठकर कटघोरा बस स्टैंड की ओर भाग गये। कटघोरा थाना प्रभारी ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।

Exit mobile version