Site icon

मोहला : जनदर्शन में विभिन्न मांगों एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे ग्रामीण

मोहला : जनदर्शन में विभिन्न मांगों एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे ग्रामीण

मोहला : जनदर्शन में विभिन्न मांगों एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे ग्रामीण

– कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

           मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
         जनदर्शन में विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत कोटरा के सरपंच ने शासकीय उचित मूल्य दुकान हेतु पीडीएस गोदाम स्वीकृत करने के संबंध में मांग आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गोदाम के अभाव में वर्तमान में सामुदायिक भवन में खाद्यान्न भंडारण किया जा रहा है, जिससे वितरण कार्य में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
        इसी प्रकार मोहला निवासी नयन सेवा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने दशहरा मैदान स्थित समिति भवन में कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। वहीं विकासखंड मानपुर के ग्राम अरजगुबला के किसानों ने धान खरीदी केंद्र सरखेडा अरजगुबला को यथावत रखते हुए भवन निर्माण कराने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा जिले के अन्य नागरिकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर जनदर्शन में आवेदन दिए।
          कलेक्टर प्रजापति ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए।

Exit mobile version