Site icon

CG : जलप्रपात में युवती की लाश मिली, शिनाख्त में जुटी पुलिस टीम …

AA

कबीरधाम। जिले के बोड़ला विकासखंड के रानीदहरा जलप्रपात में आज सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसा है या कुछ और, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Exit mobile version