Site icon

प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों को मिली 16 लाख की आर्थिक सहायता

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

जगदलपुर, बस्तर जिले में प्राकृतिक आपदाओं और असमय दुर्घटनाओं का शिकार हुए परिवारों को संबल देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जिले के चार पीड़ित परिवारों के लिए कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत प्रकरणों में ग्राम आसना के धर्मसिंह, ग्राम कुम्हली के तीन वर्षीय बालक नितेश कश्यप और ग्राम बस्तर के फकीर पटेल की पानी में डूबने से हुई दुखद मृत्यु के मामले शामिल हैं।

इसके साथ ही ग्राम लामकेर की निवासी कमली, जिनकी मृत्यु सर्पदंश के कारण हुई थी, उनके परिवार को भी इस राहत योजना का लाभ दिया गया है। प्रत्येक मृतक के आश्रित परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की मंजूरी दी गई है। उक्त स्वीकृत राशि सीधे लाभ हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

Exit mobile version